अभिभाषक संघ बुढ़ार अध्यक्ष पद का चुनाव जयकांत मिश्रा को जीतना लगभग तय
जूनियर एवं सीनियर अधिवक्ताओं ने ठाना है, जयकांत को पुनः जीतना
बुढ़ार । दिनेश चौधरी
अभिभाषक संघ बुढ़ार के सत्र 2026-28 के प्रतिष्ठित अधिवक्ता अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता सभी अधिवक्ताओं के प्रिय जयकांत मिश्रा अध्यक्ष पद के लिए जिस दिन से नामांकन प्रस्तुत किए गए है, बुढ़ार न्यायालय परिसर में उत्साह विष्वास और सकारात्मक उर्जा का महौल बना है, चुनावी मैदान में उतरने से जूनियर एवं सीनियर अधिवक्ता समूह के बीच आपसी सामान्जय दिख रहा कि संगठन को अनुभवी कर्मठ और दूरदर्षी नेतृत्व करने की क्षमता जिस तरह से मिश्रा को है, निष्चित ही इस चुनाव मंे सभी अधिवक्ताओं ने एकजुटता के साथ भारी मतो से जीताने का संकल्प लिया है।
वर्षो से अधिवक्ताओं की हर समस्याओं के समाधान हर दुख सुख में हर वक्त साथ देने के साथ न्याय पूर्वक संरक्षण एवं सगठनात्मक एकता को मजबूत बनाने के लिए जयकांत मिश्रा की भूमिका सक्रिय रही है। हमेषा वरिष्ठ अधिवक्ताओं के राय मसबिरा लेकर संगठन चलाने के साथ सभी अधिवक्ताआंे का सम्मान कर आगे बढ़ने का सदैव प्रयास किया है, जिस कारण पुनः अधिवक्ता समुदाय के सभी वर्गो में जयकांत मिश्रा की लोक प्रियता के साथ भारी मतो से जीतने आसार दिख रहे हैं।
