शहडोल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला शहडोल ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमझोर में पिछले लगभग तीन वर्षों से रिक्त चिकित्सा अधिकारी के पद पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि चिकित्सक के अभाव में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों एवं जनजातियों बंधुओं को उपचार के लिए जिला केंद्र जाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि डॉ. पी. एल. सागर के कार्यकाल में यह स्वास्थ्य केंद्र लगातार तीन बार कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त कर चुका है तथा NQAS के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ था।
ग्राहक पंचायत ने स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति, आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत शहडोल के जिला सचिव लखन अवस्थी, प्रांत से पंडित अजय मिश्रा, अजय धारिया, जिला कार्यकारिणी से राम यादव, रोहित विश्वकर्मा, सौरभ तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला सह सचिव अमन तिवारी ने दी है।