अखिल भारतीय मेहरा समाज विकास संघ (जबलपुर) के तत्वाधान में परिचय सम्मेलन एवं आदर्श सामूहिक विवाह 

   प्रिय बंधुओ, दिनांक 28 जून 2026 को राष्ट्रीय मेहरा समाज ट्रस्ट के द्वारा, एवं अखिल भारतीय मेहरा समाज विकास संघ तथा मेहरा समाज की 42 अन्य समितियां के सहयोग से निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह, युवक युवती परिचय एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
   समारोह मुख्य अतिथि श्री संदीप जैन जे डी ए, अध्यक्ष एवं श्री एन पी डहरिया जी सेवानिवृत आईएएस भोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
 कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पथ-प्रदर्शक पूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात श्री जमुना प्रसाद झारिया जी‌ वरिष्ठ समाजसेवी एवं ट्रस्ट के स्थाई सदस्य महोदय की संगीत मंडली एवं श्रीमती सुषमा मेहरा जी भोपाल द्वारा रोचक एवं मनोहारी प्रस्तुति दी गई।     
    सर्वप्रथम राष्ट्रीय मेहरा समाज ट्रस्ट‌ के, राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय श्री एस एल मेहरा जी द्वारा ट्रस्ट के उद्देश्यों, भविष्य की प्लानिंग, एवं ट्रस्ट की कार्यप्रणाली से सम्मेलन में उपस्थित मेहरा समाज के सभी डहरिया, झारिया, पठारिया , सहारिया, मेहर गढ़वाल नुन्हारिया एवं महोबिया वर्गों के समाज जनों को विस्तृत रूप से संबोधित कर अवगत कराया, एवं सभी का स्वागत ,अभिनन्दन किया। उन्होंने मेहरा समाज की एकता, शैक्षणिक विकास एवं आर्थिक रूप से संपन्नता हेतु ट्रस्ट से जुड़ने हेतु , सभी जनों, से विनम्र अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने माननीय श्री संदीप जैन जी जेडीए अध्यक्ष महोदय से मेहरा समाज के सामुदायिक भवन के लिए शासकीय भूमि दिलाने और फिलहाल एक शासकीय क्वार्टर , ट्रस्ट के लिए रियायती मासिक किराए के आधार पर उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया गया। जिस पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उन्हें आश्वस्त किया है।
   श्री पी सी डहरिया जी सेवा निवृत्त एस डी एम महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि, अब समय आ गया है कि मेहरा समाज के सभी वर्गों को एकता का परिचय देकर अपनी शक्ति को बढ़ाना चाहिए।
    श्री एन पी डहरिया जी सेवानिवृत्त आई ए एस महोदय ने अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन में कहा कि, मेहरा समाज को आर्थिक रूप से सुदृढ़ होना जरूरी है । इसके लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। मेहरा समाज ट्रस्ट के उद्देश्य सही हैं मेहरा समाज के सभी वर्गों को इससे जुड़ना ‌चाहिये। 
    कार्यक्रम में युवक युवतियों का परिचय, प्रतिभाओं का सम्मान, समाज सेवी वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। 
  सम्मेलन में 11 नवयुगल जोड़ों का मानस भवन के भव्य मंच पर जय माला कार्यक्रम के पश्चात ,मानस भवन के परिसर में ही खेरमाई मंदिर में, वैदिक मंत्रोच्चार, रीति रिवाज के साथ, सात फेरे लगा कर निशुल्क विवाह संपन्न कराया गया। उन्हें सभी अतिथियों ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

   इस सम्मेलन की सफलता हेतु , आप सभी के हम हृदय से आभारी हैं। हम सभी सम्माननीय दानदाताओं के , श्री अमर सिंह झारिया जी , बोर्ड आफ डायरेक्टर ट्रस्ट भोपाल ,श्री सोमनाथ झारिया जी सेवा निवृत्त नगर निगम कमिश्नर रतलाम, संस्थापक सदस्य , श्री प्रभाकर मेहरा जी संस्थापक सदस्य, उदयपुरा श्री डी आर मेहरा जी संस्थापक सदस्य बैंकिंग सलाहकार जबलपुर ,श्री महेश कुमार पद्मांज्ञेय जी संस्थापक सदस्य एवं वित्तीय सलाहकार मेहरा समाज ट्रस्ट भोपाल, श्री रंजीत डहरिया, मीडिया छिंदवाड़ा, स्थाई सदस्य मेहरा समाज ट्रस्ट एवं अन्य सभी के लिए अत्यंत हार्दिक आभार प्रकट करते हैं।
  उक्त सम्मेलन के लिए जिन दानदाताओं द्वारा जो सहयोग राशि प्रदान की गई है उसकी अद्यतन सूची एवं सम्मेलन के आय व्यय का ब्यौरा भी श्री भूपेन्द्र मेहरा जी सचिव महोदय एवं द्वारा शीघ्र प्रस्तुत किया जावेगा।  

   कार्यक्रम में पधारे श्री पी एस झारिया जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मेहरा समाज ट्रस्ट,श्री पी‌ सी डहरिया जी सेवानिवृत्त एसडीएम जबलपुर, श्री टी एस मेहरा जी सेवानिवृत्त संचालक महोदय केंद्रीय जल संसाधन विभाग दिल्ली,श्री रामदीन‌ पठारिया जी संस्थापक सदस्य, श्री कंचन मेहरा जी संस्थापक एवं विधिक सलाहकार ट्रस्ट, श्री बी सी डहरिया जी , डहरिया समाज समिति अध्यक्ष जबलपुर, उनकी श्रीमती सुषमा मेहरा जी, श्री अमित मेहरा जी, अध्यक्ष अजाक्स नगरनिगम जबलपुर , श्री अशोक कुमार चंदेल जी भोपाल, श्री अशोक डहरिया जी सेवा निवृत्त चीफ इंजीनियर पी डब्ल्यू डी छिंदवाड़ा, श्री अशोक में अशोक महोबिया जी प्रभारी अभियंता, सुश्री डा पुष्पा डॉक्टर झारिया, संस्थापक सदस्य महोदया, श्री पंकज झारिया ट्रस्ट संस्थापक सदस्य ,श्री डी सी खंडेलकर ट्रस्ट संस्थापक सदस्य, श्री आर के मेहरा, ट्रस्ट सदस्य, श्री सुनील झारिया ट्रस्ट सदस्य, श्री राकेश कुमार गढ़वाल ,श्री हर नारायण नुन्हारिया, श्री उत्तम कुमार मेहरा, श्री सुदेश कुमार महोबिया, श्री नीलकमल झारिया ,श्री विनोद कुमार डहरिया ट्रस्ट बोर्ड सदस्य, श्री बसंत सोने जी ट्रस्ट संस्थापक सदस्य ,श्री लक्ष्मीकांत महोबिया सदस्य, इंजीनियर प्रभादेवी खंडेलकर ,इंजीनियर हिमानी खंडेलकर, श्री दशरथ झारिया, श्री सुंदरलाल झारिया ,श्री रामटेके जी, श्री कामता प्रसाद डेहरिया जी संस्थापक सदस्य रायपुर, श्री उमेश मेहरा जी रायपुर, सुश्री डा ‌शिक्षा झारिया जी, संस्थापक सदस्य,श्रीमती श्री रंजना डहरिया जी एडवोकेट, श्रीमती रजनी झारिया जी एडवोकेट, श्रीमती लाली बाई झारिया जी महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी, अखिल भारतीय मेहरा (झारिया) समाज विकास संघ, श्रीमती संगीता झारिया स्थाई सदस्य आधारताल, मेहरा समाज ट्रस्ट,श्री सुनील डेहरिया जी संस्थापक सदस्य छिंदवाड़ा,
श्री अमोल सिंह झारिया जी वरिष्ठ समाज सेवी करेली, श्री संतराम मेहरा छीतापार नरसिंहपुर, श्री झारिया मास्टर साहब बरेला, श्री वीरेंद्र झारिया जी आधार ताल ,श्री हरि मेहरा मीडिया, श्री नेतराम झारिया मंच संचालन कर्ता, श्री श्याम लाल मेहरा एस आईं पुलिस गोटेगांव जबलपुर, श्री देवदत्त झारिया जी सेवा निवृत‌ शिक्षक महोदय, श्री गनेश झारिया सेवा निवृत्त अधिकारी, अंत्य व्यवसायी निगम जबलपुर, श्री प्रीतम झरिया छीतापार, श्रीमती ओमती झारिया बरेला, श्री उमेश मेहरा बरखेड़ा ,श्री हीरालाल झारिया इंदौर ,श्री बमलेश मेहरा गुबरा कला श्रीमती अर्चना झारिया ट्रस्ट सदस्य ,श्रीमती पुष्पा रामरिया ट्रस्ट सदस्य, श्री एल के डेहरिया, श्री चंद्र कुमार महोबिया ट्रस्ट संस्थापक सदस्य, श्री बी आर गदरे ट्रस्ट सदस्य, श्री मोहन लाल झारिया ट्रस्ट सदस्य नायब तहसीलदार, श्री बी एस मेहरा ट्रस्ट सदस्य, श्री एस एन झारिया विशिष्ट अतिथि, श्री राम सिंह झारिया, श्री रूपलाल झारिया शिक्षक, श्री एस पी झारिया भिटोनी, श्री निखिल झारिया मदन महल, श्री हर प्रसाद मेहरा मझौली, श्री हेमराज झारिया जबलपुर, श्री दरबारी मेहरा महाराजपुर, श्री राम चरण झारिया पिपरिया, श्री अच्छे लाल झारिया जमुनिया एवं सम्मेलन में पधारे अन्य माताओं, बहनों, युवाओं एवं समाज जनों की उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही।

   अंत में श्री भूपेंद्र मेहरा सचिव महोदय द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया।
      सम्मेलन के आयोजन में भोजन, स्वागत में यदि कुछ कमियां रही हों उस कारण आप सभी को कुछ असुविधाएं हुई हों तो उसके लिए हमें अंत्यंत खेद है। हम आपके क्षमा प्रार्थी हैं। आशा है भविष्य में भी आप हमारे ट्रस्ट के‌ कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर , तन मन धन से सहयोग देने की कृपा करेंगे। हम समस्त मेहरा समाज ट्रस्ट की ओर से आप सभी के हृदय से अत्यंत आभारी हैं।

                  भवदीय 
               एस एल मेहरा 
                राष्ट्रीय अध्यक्ष 
           राष्ट्रीय मेहरा समाज ट्रस्ट
         संपर्क नंबर - 9753680712