भाजपा महिला मोर्चा शहडोल जिलाध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी के जयसिंहनगर मे प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल जयसिंहनगर ने किया भव्य स्वागत
जयसिंहनगर l भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्री मती जयश्री कचेर के नेतृत्व मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहडोल की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री मती नीलम चतुर्वेदी का स्वागत एवं कार्यकर्ता परिचय कार्यक्रम रेस्ट हाउस जयसिंहनगर मे आयोजित किया गया l
उक्त अवसर पर भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्री मती जय श्री कचेर ने शाल श्रीफल भेटकर नवनियुक्त महिला मोर्चा श्री मती नीलम चतुर्वेदी का प्रथम आगमन पर सम्मान किया एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने फूलगुच्छ भेट कर स्वागत किया l
अपने पहले प्रवास पर आई महिला मोर्चा शहडोल की जिलाध्यक्ष श्री मती नीलम चतुर्वेदी ने स्वागत उपरांत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से परिचय के बाद भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे महिला मोर्चा क़ो मजबूत करने की दिशा मे अपना मार्गदर्शन दिया l
स्वागत एवं परिचय के कार्यक्रम के बाद एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर जयसिंहनगर मे पौधारोपण किया गया l
उक्त अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक केशरवानी, मंडल उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री दीपक पयासी, पार्षद नीरज शर्मा, सोशल मिडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा,भाजपा कार्यकर्ता श्री मती पुष्पा द्विवेदी, श्री मती रेखा त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री श्री मती ममता पयासी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री मती रोशनी गुप्ता, मंडल मंत्री श्री मती मीना पाण्डेय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मती देवकी सोनी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्री मती शीला तिवारी, श्री मती शशि सोनी, श्री मती लक्ष्मी जायसवाल, श्री मती रेखा वर्मन, श्री मती सीमा सेन, श्री मती राधा सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
