भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट का घिराव कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम से 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया
सतना - भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से देश के करोड़ों युवाओं छात्रों प्रतियोगी परीक्षाओं की भावनाओं एवं चिताओं को आपके समक्ष रखा जा रहा है देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की भर्ती प्रक्रियाओं मैं पारदर्शिता तथा रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्यवाही में भी अनेक सवाल खड़े किए हैं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में युवाओं की आवाज सुनी प्रथम उनकी उचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना आवश्यक है
प्रमुख मांगे
1 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें
2 जान गंवाने वाली छात्रों के परिवार को 1 करोड़ का आर्थिक सहयोग
3 आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी प्रकार का दंडात्मक कार्यवाही ना की जाए
4 शिक्षा माफिया एवं पेपर लीग्रो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए
5 सभी सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाए
6 महिला अभ्यर्थीयों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद निर्धारित किए जाएं
7 सभी विभागों के रिक्त पदों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए
8 भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता निष्पक्ष एवं जवाब देही सुनिश्चित की जाए
9 जिन परीक्षाओं में स्कोर कार्ड जारी नहीं किए जाते उनमें परिणाम के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी का स्कोर अनिवार्य रूप से सार्वजनिक किया जाए
इन्हीं सब मांगों को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से भीम आर्मी प्रदेश सचिव मुख्य संभाग प्रभारी विजय वर्मा, गंगाराम वर्मा, राम के अहिरवार, गोरेलाल प्रजापति, सत्येंद्र वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, मनीषचौधरी, रितेश जेम्स,प्रमोद, राहुल वर्मा, रामसेवक, प्रदीप कुशवाहा कीर्ति जाटव भीम आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल रहे