बिजुरी पुलिस द्वारा  गुम सुदा नाबालिग बालिका  को दस्तयाब कर उसके परिजनो को किया सुपुर्द । 

अनूपपुर - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब जी के द्वारा अधिक से अधिक गुम इंसान बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 30/05/2026 को गुम शुदा नाबालिग बालिका को जोधपुर राजस्थान से दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया । 

घटना विवरणः- दिनांक 23/05/2026 को फरियादिया अपने भाई के थाना उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट लेख कराई कि मेरी छोटी बहन दिनांक 22 - 23/05/2026 के दरमियान रात्रि बिना बताए कही चली गई है मेरी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ कही भगा ले गया है फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 190/2026 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृत नाबालिग बालिका की पता तलास हेतु टीम गठित किया जाकर तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल टावर लोकेशन का विश्लेषण कर नाबालिग की संभावित उपस्थिति संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही  करते हुए जोधपुर राजस्थान से  30.05.26 को नाबालिग को सकुशल दस्तयाब का आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनो के द्वारा पुलिस की तत्परता एवं सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया  । 
उक्त कार्यवाही में निरी विकास सिंह, सउनि बृजेश पाण्डेय, , आर. सुनील यादव, म.आर. संगम तोमर की उल्लेखनीय भूमिका रही ।