ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहनगर द्वारा मनाई गई राजीव जी की जयंती 

जयसिंहनगर - भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी जयसिंहनगर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर युग दृष्टा राजीव को भावपूर्वक नमन किया गया । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राजेश मिश्रा ने कहा कि राजीव जी देश को संचार क्रांति देने के जनक हैं, देश के 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार प्रदान करने, देश में पंचायती राज लागू करने तथा महिलाओं को उसमें आरक्षण प्रदान करने सहित देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा लिए गये अन्य निर्णयों के लिए देश उनको सदैव याद करेगा तथा उनका ऋणी रहेगा ।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री ओ पी शुक्ला, अशोक भाटिया, नगर अध्यक्ष अजय जायसवाल, उमाकांत द्विवेदी, विजयशंकर पांडे, राममनोहर पाल, विनय पयासी, संतोष सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।