चौकी वेंकटनगर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले आरोपी को विशाखापट्टनम से किया गया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रांत मुराब , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगनाथ मरकाम,श्रीमान एसडीओ(पी.) महोदय श्री नवीन तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक श्री अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही
थाना जैतहरी के हत्या के प्रकरण अपराध क्र. 153/2026 धारा 103(1) बीएनएस के मामले में दिनांक 21/04/2026 को आरोपी शैलेष महरा पिता प्रेमलाल महरा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौरा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया था जो आरोपी का माननीय न्यायालय अनूपपुर से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया था आरोपी शैलेष महरा को पु.स.के. वेंकटनगर में सुरक्षार्थ रखा गया था जो दिनांक 23/04/2026 को दोपहर 12.30 बजे आरोपी शैलेष महरा चौकी वेंकटनगर से भाग गया था आरोपी शैलेष महरा उक्त अपराध में गिरफ्तार होकर पुलिस रिमाण्ड में निरूद्ध होने के बावजूद पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था जो आरोपी के विरूद्द अप. क्र. 158/2026 धारा 262 बीएनएस पंजीबद्द कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी आरोपी की पतासाजी के दौरान वेंकटनगर पुलिस द्वारा कई संभावित स्थानो पर दबिस दिया गया किंतु आरोपी का पता नही चला पतासाजी के दौरान विश्वसनीय मुखबिर द्वारा वेंकटनगर पुलिस को सूचना दी गई की आरोपी शैलेष महरा विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में बिड़ला जंक्शन नामक स्थान पर मजदूरी का काम करता है जो वेंकटनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में बिडला जंक्शन नामक स्थान पर दबिस दी जाकर आरोपी शैलेष महरा को गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार एवं आर. सोनू पर्ते आर. विजय टाटू एवं सायबर सेल अनूपपुर प्रभारी प्रआर. राजेन्द्र अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।
