डायट फतेहपुर मे समर्थ एवं सक्षम प्रथम बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न
फतेहपुर / जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर मे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक का 3 दिवसीय सक्षम एवं समर्थ के प्रथम बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ | निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ0प्र0 लखनऊ के अनुक्रम मे सक्षम एवं समर्थ मॉड्यूल पर आधारित डायट फतेहपुर मे प्रथम बैच का सम्पन्न हुआ | जिसमे ऐराया, मलवा विजयीपुर के प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया | प्रशिक्षण के अंत मे डायट प्राचार्य मायाराम ने सभी प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण के बारे बताते हुए अपना आशीर्वाचन प्रदान किया | प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता विनय मिश्रा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं महत्त्व पर प्रकाश डाला | डायट प्रवक्ता संजीव सिंह, मानवेन्द्र सिंह, डाली सिंह, राजेंद्र कुमार अतुल कुमार शाइस्ता इक़बाल, डॉ रमेश कुमार सोनकर, डॉ अमृत यादव एवं कौशल कुमार, डॉ सुनील कुमार तिवारी, विपिन त्रिपाठी, ने प्रशिक्षण प्रदान किया |



