⏩एसडीएम ने पटाखा भंडारण एवं निर्माण स्थलों का किया निरीक्षण

⏩अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह एवं तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप सोनी ने आतिशबाजी लाइसेंसधारियों खैरून निशा और अब्दुल कलाम के पटाखा भंडारण एवं निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया।


⏩निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खैरून निशा का आतिशबाजी अनुज्ञापत्र 31 मार्च 2027 तक वैध है। उनके परिसर में 59 पेटी निर्मित आतिशबाजी सामग्री संयुक्त भवन के मध्य कक्ष में लोहे की रैक पर प्लाईवुड पट्टियों के ऊपर रखी हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत परिसर के बाहर पांच बाल्टी रेत, 6 किलोग्राम एवं 8.5 किलोग्राम क्षमता के दो अग्निशमन यंत्र तथा 200-200 लीटर क्षमता के दो पानी से भरे ड्रम पाए गए। हालांकि निरीक्षण में कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिला।

⏩ संयुक्त भवन के बाईं ओर अब्दुल कलाम का भंडारण कक्ष पाया गया, जिसमें लगभग आठ पेटी दीपावली पटाखे रखे थे। कमरे में एक तख्त और लोहे की सजावटी सामग्री भी रखी मिली। निरीक्षण के दौरान कमरे में वेंटिलेशन एवं अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए। केवल बा⏳ Uploading...हर पांच बाल्टी रेत रखी हुई थी। इसके अलावा भंडारण संबंधी कोई रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला।

⏩संयुक्त परिसर के दाहिनी ओर खैरून निशा का निर्माण अनुज्ञप्ति प्राप्त कक्ष स्थित मिला, जिसमें लगभग 15 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। कमरे में बांस एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त लकड़ियां भी रखी पाई गईं। यहां भी वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी। कमरे के बाहर 1.6 किलोग्राम क्षमता का अग्निशमन यंत्र और पांच बाल्टी रेत रखी हुई मिली।

⏩निरीक्षण के दौरान परिसर के आहाते में एक तख्त, एक सोफा सेट, पांच कुर्सियां तथा बांस की बल्लियां रखी हुई पाई गईं। वहीं परिसर के आगे टीन शेड डालकर टेंट हाउस का सामान भी रखा गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण में यह भी पाया कि परिसर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर 11 केवी विद्युत आपूर्ति लाइन एवं हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन गुजर रही है। साथ ही लगभग 50 मीटर दूरी पर नहर के पार आवासीय क्षेत्र एवं एक बर्फ फैक्ट्री भी संचालित पाई गई।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#उमरिया 
#umaria