ग्राम पंचायत कुदरी में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान' जारी, विधायक शरद जुगलाल कोल की मौजूदगी में उमड़ा जनसैलाब

​कुदरी (शहडोल)। ग्राम पंचायत कुदरी में आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं पावन स्वर्णिम जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान' का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ चल रहा है। इस पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ग्राम पंचायत कुदरी एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में ग्रामीण व नागरिक एकत्रित हुए हैं।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्यौहारी विधायक श्री शरद जुगलाल कोल उपस्थित हैं। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, नंदलाल नापित, सुभाष बहेलिया सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद रहकर आयोजन को गति प्रदान कर रहे हैं।
​कुदरी की जनता में दिखा भारी उत्साह
आयोजन में ग्राम पंचायत कुदरी के ग्रामीणों, युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है। पूरा कार्यक्रम स्थल ग्रामीणों की उपस्थिति से खचाखच भरा हुआ है। स्थानीय जनता संत रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम में जुटी हुई है।
​सामाजिक समरसता और समानता पर वक्ताओं का जोर

मंच से विधायक श्री शरद जुगलाल कोल एवं अन्य वक्ताओं द्वारा संत रविदास जी के जीवन दर्शन और समाज सुधार के संदेशों पर प्रकाश डाला जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज से भेदभाव मिटाकर मानव-मानव को एक समान मानने की जो सीख दी थी, वही आज के विकसित और समरस समाज की आधारशिला है।
​कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना हुआ है, जनसमूह की मौजूदगी के बीच सभा और संबोधन का दौर निरंतर जारी है।