इमलिया में बिजली संपर्क अभियान, शिविर उपभोक्ताओं को मिलेंगी त्वरित सेवाऐं
भोपाल जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलिया में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 14 मई 2026को उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपर्क
अभियान के तहत गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर बिजली से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर में बिजली बिल संबंधी समस्याएं, खराब लाइन, ट्रांसफार्मर, नए कनेक्शन एवं अन्य तकनीकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
विद्युत विभाग का यह अभियान उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सूखी सेवनिया विद्युत विभाग के सहायक प्रबंधक राजेश यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सम्राट अशोक मीना, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


