जैतपुर में बनेगा नया स्टेडियम! विधायक जयसिंह मरावी ने कैबिनेट मंत्री को पत्र लिखकर उठाई युवाओं की आवाज
दिनेश चौधरी
जैतपुर - विधानसभा क्षेत्र 85-जैतपुर के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री जयसिंह मरावी ने स्थानीय युवाओं की वर्षों पुरानी मांग और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कड़ा कदम उठाया है।
विधायक मरावी ने सीधे मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग जी को पत्र लिखकर जैतपुर में नवीन स्टेडियम निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
युवाओं को खेल मैदान की कमी से हो रही परेशानी।
विधायक जयसिंह मरावी ने पत्र के माध्यम से मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि - प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में एक से बढ़कर एक होनहार बच्चे और युवा खिलाड़ी हैं, जो खेलों में हमेशा आगे रहते हैं।
स्थान का अभाव: पर्याप्त और सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान/स्थान न होने के कारण इन होनहार युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यालय की उपेक्षा नहीं: जैतपुर स्वयं विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय है, इसके बावजूद यहाँ अब तक आधुनिक स्टेडियम का न होना चिंता का विषय है।
जनता की पुरजोर मांग: जैतपुर की आम जनता और युवा लंबे समय से यहाँ स्टेडियम निर्माण की मांग लगातार कर रहे हैं।
विधायक जयसिंह मरावी का संदेश:
"युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जैतपुर में जल्द से जल्द नवीन स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी जाए, ताकि हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें।"
क्षेत्र में खुशी की लहर
विधायक द्वारा उठाए गए इस यज्ञ महत्वपूर्ण कदम के बाद जैतपुर के युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि खेल मंत्री विश्वास सारंग इस मांग पर त्वरित फैसला लेते हुए जल्द ही जैतपुर को स्टेडियम की बड़ी सौगात देंगे!