जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश के तत्वाधान मे नवांकुर संस्था ग्राम विकास समिति भगता मार्गदर्शन में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन,साथ में स्वतन्त्रता दिवस का पर्व भी मनाया गया

1006432282.jpg

 अनूपपुर - 15 अगस्त 2026 को विकासखंड कोतमा के सेक्टर क्रमांक 01 अंतर्गत ग्राम पंचायत निगवानी  में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वधान, जिला समन्वयक श्रीमान उमेश पांडे जी, विकास खंड समन्वयक श्रीमान सरिमन सकेत जी के दिशा निर्देश मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवांकुर सखियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा एव तिरंगा यात्रा से हुई तत्पश्चात शिव मंदिर (चौरा धाम)मे पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये नवांकुर सखियों को 15 बीजरोपित थैली एव पौधे प्रदान की गई , सामाजिक कार्यकर्ता , किसानों को एक पेड़ मां के नाम में 7 पौधा भी प्रदान किया गया जिसमें नवांकुर सखी महिला चौपाल लगाकर पर्यावरण संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम , स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में  सभी नवांकुर सखियों को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं देते हुए कहा की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिकता के आधार पर चलाए जा रहे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नवांकुर सखियों(मातृ शक्तियो) को नई सोच के साथ आगे बढ़कर प्रकृति के साथ- समाज को आगे बढ़ाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। आज यहां पर आप लोगों को बीज रोपित थैली प्रदान की जा रही है इसे संरक्षित रखते हुए अंकुरित बीजों का संरक्षण  कर इन्हें पौधा बनाना है तथा अगले वर्ष इन्हें किसी खास अवसर पर अपने बॉड़ी, खेतों में लगाकर पेड के रूप में तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य करना है। 


👉सभी नवांकुर सखियों को हरियाली यात्रा अंतर्गत बीजरोपित थैली में बीज को अंकुरित कर उन्हें पौधा के रूप में तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाली यात्रा के माध्यम से हर घर के आंगन में एक पेड़ मां के नाम का पौधा लगा कर आंगन को हरा भरा रखने का  संदेश दिया गया। पौधारोपण करना प्रकृति तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए यह बहुत ही आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया....


👉कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मिलित नवांकुर संस्था के अध्यक्ष हीरेंद्र तिवारी जी,cmcldp छात्र छात्रा रूपा रावत जी, ज्ञानू वर्मा जी ग्रा.प.पंच,सदस्य , श्रीमती पुष्पा जी, जगन्नाथ द्विवेदी जी, अभिषेक द्विवेदी जी सभी नवांकुर सखी ,प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं  सीएमसीएलडीपी की छात्राएं सम्मिलित रही।