जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी द्वारा हरियाली महोत्सव के साथ हुए विविध आयोजन
सिवनी - जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा आज 23 अगस्त 2026 को हुए विविध आयोजन जिसमे कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक कालोनी नर्मदेश्वर मंदिर में गीता पाठ महादेव भोलेनाथ का पूजन अर्चन एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया जी एवं शहीद वार्ड पार्षद जोएब जकी अनवर खान के मुख्य आतिथ्य में व भगवत गीता पाठ की विदुषी श्रीमती कल्पना हिड़ऊ, नर्मदेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश ठाकुर वरिष्ट समाज सेवी श्री महेंद्र पंड्या श्री राजेश रजक,श्री निकेलाल भारतद्वज श्री रामप्रसाद चौधरी,श्री संजय मिश्रा,श्री अजय विश्वकर्मा श्री एल के डहेरिया श्री चिंटू पांडे एवं मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान श्रीमती पी बोरकर की विशिष्ट अतिथि में आयोजित किए गए ।
जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी द्वारा हर चीज त्यौहार में उत्सव मनाए जाते है व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु सिलाई प्रशिक्षण चल रहे हैं। आज शहीद वार्ड अभिषेक कालोनी सिवनी में पर्यावरण संरक्षण को बचाने हेतु विशाल पौधारोपण किया गया कॉलोनी निवासियों एवं संस्थान के सभी पदाधिकारी ने अपने परिवार के नाम एक-एक पौधा रोपित किये जिसमें मुख्य रूप से औषधि पौधे छायादार फलदार पौधों का रोपण कर सभी के मन में हरितिमा छाई संस्थान के पदाधिकारियों ने कालोनी निवासियों को जो पौधों की जिम्मेवारी ले सकें पौधों का वितरण किया मुख्य अतिथियों को भी पौधों का वितरण किया गया।
एवं हमारी पुरानी परम्परा को बरकरार रखते हुए सावन झूला, सुहागनो को सुहाग की सामग्री वितरित की गई सभी महिलाओं ने अपने-अपने सुहाग के लंबी उम्र की कामना कर एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाया कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजक व स्वस्थप्रद प्रतियोगिता रखी जिन जिसमे कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ पेपर दौड़ सुई धागा दौड़, चूड़ी गेम आदि गेमों का भरपूर्ण आनन्द लिया व हरियाली महोत्सव के आयोजन में सावन गीत शैला नृत्य से सभी महिलाओं का मन उमंग से भर उठा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीमती कीर्ति ठाकुर की एंकरिंग से आकर्षक बना।
संस्थान द्वारा शहीद वार्ड में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें रोड किनारे लगे हुए खरपतवार कूड़ा कचड़ा की सफाई संस्थान के सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों के सहयोग से किये। नगरपालिका सफाई कर्मचारी महिलाओं का संस्थान द्वारा उत्कर्ष कार्य करने वाली सफाई कर्मचारी महिलाओं का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया।
कार्यक्रम में शानदार छोटे छोटे नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण की झांकी मनोहारी दृश्य रहा। कार्यक्रम में डांस व खेलो में भाग लेने वाली प्रतिभागी महिलाओं बालिकाओं को संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र गिफ्ट उपहार दिया गया।
आज के कार्यक्रम में जन समस्या निवारण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र नागरे एड देवेन्द डहरवाल एड शालिनी डहेरिया अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डेहरिया उपाध्यक्ष अमृता बेदी सचिव श्रीमती वर्षा विशेन कोषाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गहलोद जिला संगठन मंत्री अनीता प्रजापति सीता डहेरिया यसोदा डहेरिया नीतू रजक लक्ष्मी बघेल,प्रेमलता बेंद्रे, शशि नेमा नेहा मालवीय, बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंजू चक्रवर्ती , ममता पटले सदस्य रामवती सनोड़िया, रजनी पंड्या , जयश्री पांडे, सन्तोषी सेन सुनीता चौधरी कामिनी चंद्रा रचना बाजपेयी, राजदुलारी यादव प्रीति साहू,सोनम ठाकुर, शालिनी ठाकरे,जयश्री गढ़वाल आदि की गरिमा उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ अंत में संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता बेदी ने सभी का आभार प्रदर्शन कर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।



