कल्लेह–ब्यौहारी मार्ग पर नियमित रूप से चलने वाली नगनौडी बोलेरो एवं ब्यौहारी
सनौसी (ब्यौहारी) - शहडोल मार्ग पर संचालित अरकाजा बस के बीच सनौसी स्थित बुद्ध विहार के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी, जिसमें लगभग 5 से 7 यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारणों को लेकर विभिन्न बातें सामने आ रही हैं, लेकिन वास्तविक कारण संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की पुष्टि करना उचित नहीं होगा।
हादसे में बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार ब्यौहारी अस्पताल में जारी है।
घायलों में ग्राम कल्लेह के एक निवासी भी शामिल हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवारों के बीच सकुशल लौटें।
दुर्घटना के वास्तविक कारण तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही रही या नहीं, इसका खुलासा पुलिस एवं संबंधित विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।



