विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय के नेतृत्व में TVK ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है।
D
Dharmedra Nahar
तकनीकी, खेती, पर्यावरण
📅 05 May 2026, 1:34 PM🕐 05 May 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 41 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय के नेतृत्व में TVK ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। राज्य की जनता ने जिस तरह उन पर भरोसा जताया है, उसने तमाम राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है। अपने पहले ही चुनाव में TVK ने AIADMK और DMK की वंशवादी राजनीति को खुली चुनौती दी है। टीवीके के इस बंपर प्रदर्शन के बीच थलापति विजय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी फोन कर उन्हें बधाई दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि TVK बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है, तो वह कांग्रेस के समर्थन से सरकार बना सकती है।
NDTV
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और TVK प्रमुख थलापति विजय के बीच फोन पर बातचीत हुई। राहुल गांधी ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस TVK के साथ खड़ी है। इससे उन अटकलों को बल मिला है, जिनमें कहा जा रहा है कि TVK बहुमत से दूर रहने पर कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकती है।