विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 14 May 2026, 3:18 AM🕐 14 May 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 13 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
नरसिंहपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था
अनूपपुर 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अनुदान राशि का हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
कैप्शन यहाँ लिखें...
जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 25 हजार 259 लाड़ली बहनों के खातों में 18 करोड़ 24 लाख 3 हजार 300 की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 1.25 करोड़ बहनों के बैंक खातों में 1835 करोड़ की राशि अंतरित की।