मेहर गढ़वाल समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
नर्मदापुरम - (गढ़वाल) समाज द्वारा सामुदायिक भवन श्री सांई किरण विहार कॉलोनी नर्मदापुरम में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l
प्रांतीय अध्यक्ष श्री जी पी मेहरा ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्र गान कर भारत माता और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए l उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी l
बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए, कार्यक्रम में भोपाल, इटारसी, तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, सिवनी बानापुरा, आंवली घाट एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया l
विभिन्न वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार रखे तथा इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला l
वक्ताओं में महासचिव ए एल बामलिया, उपाध्यक्ष महेश हनोतिया , कोषाध्यक्ष राजेंद्र हाथिया, उपाध्यक्ष बी बी मेहरा, भागीरथ बिलिया, हरनारायण मेहरा, डी एस मसानिया, संतोष गवारिया, क्षेत्रीय समिति भोपाल के अध्यक्ष राजेश मेहरा, कोषाध्यक्ष ए एल बडौदे, तेंदूखेड़ा के अध्यक्ष श्री रोहित मेहरा महिला समिति से प्रीति मेहरा, शशि बामलिया, रानी मेहरा ने भी अपने अपने विचार रखे l प्रांतीय अध्यक्ष श्री जी पी मेहरा के अध्यक्षीय उद्वोधन के पश्चात श्री संजय सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया, मंच संचालन श्री एस पी मेहरा द्वारा किया गया l अंत में मिष्ठान्न वितरण एवं स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया l
आयोजन की व्यवस्था में श्री संजय सिंह, एस पी मेहरा, ओमप्रकाश रोहले, राजेश मेहरा, तुषार बड़ोदिया, राजेंद्र मेहरा, बद्री प्रसाद बल्लया आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
ए एल बामलिया
प्रांतीय महासचिव



