विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) तीर्थ दर्शन के लिए किया गया रवाना
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 01 Aug 2026, 1:23 PM🕐 01 Aug 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 63 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) तीर्थ दर्शन के लिए किया गया रवाना
सीईओ जिला पंचायत ने रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत एवं हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
शहडोल - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम-2012 के अन्तर्गत शहडोल जिले के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) जाने हेतु 262 तीर्थ यात्रियों का चयन तीर्थ यात्रा हेतु रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तीर्थ यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया गया तथा तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों के परिजन रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने आए हुए थे। रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने तीर्थ यात्रा गीत गाकर खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।