नशामुक्त समाज के लिए गिरौदपुरी पुलिस और महिला कमाण्डो की संयुक्त पहल



शिव यादव  

बलौदाबाजार - जिले में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को गति देते हुए पुलिस चौकी गिरौदपुरी और ग्राम दर्रा की महिला कमाण्डो टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से भव्य नशामुक्ति रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। रैली के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में 14 जून 2026 की शाम आयोजित इस अभियान में पुलिस जवानों और महिला कमाण्डो ने पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों का भ्रमण किया। "नशा भगाओ, जीवन बचाओ" जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा। रैली के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
रैली के समापन पर गिरौदपुरी पुलिस स्टाफ ने ग्रामीणों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवारों के टूटने और अपराधों में वृद्धि का भी प्रमुख कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम दर्रा की महिला कमाण्डो टीम की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। चौकी प्रभारी गिरौदपुरी के मार्गदर्शन में महिलाओं ने जिस एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ सामाजिक अभियान को सफल बनाया, वह महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभरा।
पुलिस और जनता के बीच बढ़ते विश्वास एवं तालमेल की स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता अभियानों को समाजहित में आवश्यक