पचडीपानी के निवासी कर  रहे सड़क का इंतजार 

शहडोल - जैतहरी जनपद पंचायत के लखनपुर ग्राम पंचायत के पचडीपानी में सड़क निर्माण न होने से लोगों में रोष बना हुआ है प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने बताया कि पंचवटी से सडक निर्माण होना था बीच में जंगल होने से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है कितने बार सड़क के लिए आवेदन दिया गया लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी बीच में प्रस्ताव पास होने के बाद रिजेक्ट कर दिया गया है, ग्रामीणों का कहना है कि हमें और हमारे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है बच्चों को स्कूल लखनपुर तथा दुलाहरा जाना पड़ता है लेकिन बारिश होने की बजह से नदियों में बाढ आ  जाती है,तथा रास्तों पर कीचड बन जाती है जिससे कभी बीमार हो जाए तो कभी मशक्कत करना पड़ता है लेकिन शासन प्रशासन हमारी समस्याओं को देख नहीं रही है अभी तो सूखा है लेकिन बरसात नजदीक पहुंच चुकी है जिससे फिर हमें परेशानी झेलनी पड़ सकती है