पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस
1006586970.jpg

 शहडोल। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती पर शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण अपने विचार रखें एवं विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में अपने विचार रखें गए कविताओं के माध्यम से गुरुओं का सम्मान किया एवं सभी गुरुओं को उपहार देकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं विद्यार्थियों द्वारा दी गई कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अर्चना जायसवाल हिन्दी विभाग द्वारा किया गया डाॅ. विवेक पाठक द्वारा गीत के माध्यम से सभी गुरुओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के अंत मे श्री रामनरेश चौधरी द्वारा सभी जनों का आभार व्यक्त किया गया। शिक्षक दिवस समारोह में डाॅ. यदुवीर मिश्रा डॉ. मुन्नौवर अली डॉ. विवेक पाठक ,डॉ दिलीप शुक्ला ,डाॅ.वाहीदुनिशा डाॅ प्रीति रजक,श्रीमती रागिनी गुप्ता,श्रीमति पूजा तिवारी,डाॅ. सुरेश चौधरी,डाॅ.रामपाल, श्री राजेन्द्र साकेत, श्री दावेन्द्र अहिरवार, श्री राजेश यादव,श्रीमती शुद्दी द्विवेदी एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे,डाॅ.विवेक पाठक इतिहास विभाग द्वारा गीत के माध्यम से गुरुओं का सम्मान किया गया।