पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में SAFE-CLICK अभियान 2.0 का शुभारंभ

SAFE-CLICK अभियान 2.0 अभियान का शुभारंभ प्रदेश स्तर पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस महानिदेशक म.प्र. श्री कैलाश मकवाना जी की गरिमामयी उपस्थित में रविंद्र भवन भोपाल* में किया गया। कार्यक्रम में वेबकास्ट के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलों को जोड़ा गया। 
1006018648.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिला अनूपपुर में SAFE-CLICK अभियान 2.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। यह विशेष साइबर जागरूकता अभियान 24 जून से 08 जुलाई तक जिले भर में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।
1006018572.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC अपडेट, OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, निवेश (इन्वेस्टमेंट) धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लोन एवं नौकरी के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपाय के बारे में आमजनता, विद्यार्थियों एवं वृद्धजनों को जागरूक किया जाएगा।
1006018557.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


आज दिनाँक 24.06.2026 को SAFE-CLICK अभियान 2.0 का शुभारंभ पुलिस लाइन परिसर अनूपपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम के द्वारा किया गया एवं जिले से समस्त थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आमजनों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। 
SAFE-CLICK अभियान 2.0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम के निर्देशन में जिले से समस्त थानाक्षेत्र में प्रारंभ किया गया जिसमें एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा संचालित किया गया।

SAFE-CLICK अभियान 2.0 पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनाँक 24.06.2026 से 08.07.206 तक निरंतर जारी रहेगा।