राजेश महाराणा के नेतृत्व में शिवसेना का हल्लाबोल: SECL जमीन पर कब्जा, जर्जर सड़कें, जलभराव, ओवरलोड राखड़ डंपर, कंपनियों की मनमानी और अवैध शराब सहित 8 जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन

अनूपपुर। शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के आदेश पर शिवसेना जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा के नेतृत्व ने अनूपपुर जिला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा जी को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से जिले की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं की तत्काल जांच कर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई। शिवसेना ने SECL की जमीन पर कथित अवैध कब्जे, जर्जर सड़कों, जलभराव, ओवरलोड राखड़ डंपरों, कंपनियों से जुड़े रोजगार के मुद्दे तथा अवैध शराब बिक्री सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए।
शिवसेना की 8 सूत्रीय मांगें
1. SECL की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला
नारायण सिंह द्वारा SECL की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए मामले की जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई।
2.पयारी-केवई-गोविंदा-कोतमा मार्ग की जर्जर हालत
सड़क की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया। सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की गई।
3. तहसील के पीछे वार्ड क्रमांक 9 में जलभराव
बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने तथा लोगों के घरों में पानी घुसने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।
4. जमुना-परासी मार्ग की बदहाल स्थिति
जर्जर सड़क के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आम राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर सड़क के शीघ्र सुधार की मांग की गई।
5. बिजुरी वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में नाली का पानी घरों में घुसने की समस्या
जलभराव और गंदे पानी की समस्या से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नाली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई।
6. जैतहरी पावर प्लांट के ओवरलोड राखड़ डंपरों पर कार्रवाई
ओवरलोड एवं तेज रफ्तार राखड़ परिवहन वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई।
7. JMS, नीलकंठ एवं अदानी कंपनियों से जुड़े स्थानीय रोजगार और परिवहन के मुद्दे
स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, बाहरी श्रमिकों की नियुक्ति की जांच करने तथा बिना नंबर के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की गई।
8. भालूमाड़ा, कोतमा एवं बिजुरी में अवैध शराब बिक्री का आरोप
गली-मोहल्लों में कथित अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
शिवसेना ने प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते समय शहडोल जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती
भीम महरा, समीर कोल, नरेंद्र सिंह, प्रकाश महरा, लखन केवट, किशन सहिस, विवेक गुप्ता सहित शिवसेना के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पवन पटेल ने कहा

शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल ने कहा, “मेरे आदेश पर आज शिवसेना जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा ने अनूपपुर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा जी को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। अनूपपुर से लगातार जनता की शिकायतें आ रही थीं—SECL की जमीन पर कब्जा, परासी-जमुना रोड की दुर्दशा, बिजुरी में नाली का पानी और गांव-गांव में अवैध शराब। मैंने स्वयं इन सभी बिंदुओं की जानकारी लेकर जिला इकाई को निर्देश दिया था कि तत्काल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाए। जनता की समस्याओं पर शिवसेना चुप नहीं बैठेगी।”