सैफ क्लिक 2.0 अभियान: भोपाल (देहात) पुलिस ने जिलेभर में चलाया साइबर जागरूकता अभियान, 600 से अधिक नागरिक हुए जागरूक
कौशल बैरागी
पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर के मार्गदर्शन एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर सेल द्वारा सैफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित डिजिटल जीवन" अभियान के अंतर्गत व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत थाना बैरसिया में व्यापारियों एवं दुकानदारों को ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए।
थाना परवलिया सड़क क्षेत्र में उपसरपंच ढाबा एवं मुबारक जोड़ पर आमजन को ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर ठगी से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई।
थाना गुनगा अंतर्गत ग्राम दुपाडिया स्थित सीएससी केंद्र पर दुकानदारों एवं ग्राहकों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड तथा अन्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना बिलखिरिया में मल्टी कोकता मार्केट में साइबर जागरूकता प्रचार रथ के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी प्रदान की गई।
थाना नजीराबाद द्वारा बाजार क्षेत्र एवं एटीएम के समीप आमजन को साइबर ठगी, एटीएम फ्रॉड, ओटीपी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक एवं कॉल से सतर्क रहने संबंधी जानकारी दी गई।
थाना ईंटखेड़ी द्वारा ग्राम निपनिया जाट स्थित MH Foods & Beverages फैक्ट्री में कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान जिलेभर में आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 600 आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।
भोपाल (देहात) पुलिस द्वारा सैफ़ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
