विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग,कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारी
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग,कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारी
शहडोल - देशभर में छात्रों और युवाओं के संघर्ष के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग भी उठने लगी है। इसी क्रम में भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के ब्योहारी शहडोल कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया।
बृजकिशोर पटेल ( व्यवहारी विधानसभा अध्यक्ष )
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा एवं सभी साथियो ने कहा कि देश में शिक्षा, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और छात्रों के अधिकारों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार लगातार असफल रही है। उनका आरोप है कि सरकार जनता और छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रही है, जिसके कारण लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना आवश्यक हो गया है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती है तो लोकतंत्र में जवाबदेही तय होना चाहिए। इसी मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया।
धरने के दौरान उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है तथा वह सामाजिक न्याय और छात्रों-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।