विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
📅 20 Aug 2026, 5:06 AM🕐 20 Aug 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 132 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
श्रद्धा-सुमन एवं स्मरण
भोपाल। मेहर गढ़वाल समाज के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय श्री नाथूराम पचलानिया जी की जयंती के पावन अवसर पर नव-निर्मित मेहरा सेवा सदन, वल्लभ नगर, भोपाल में श्रद्धा-स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में मेहरा सेवा सदन के संचालक एवं मेहर गढ़वाल समाज समिति, भोपाल के अध्यक्ष श्री सीताराम मेहरा, संस्थापक श्री जगदीश गढ़वाल, श्री संतराम बम्हनिया, श्री मदनलाल मेहरा, आचार्य श्री गोपाल प्रसाद मेहरा, श्री कैलाश बीलिया, श्री सुरेश मेहरा, श्री रामकिशोर बीलिया, श्री संतोष सगोरिया, श्री आर.बी. सोनिया, श्री सुरेंद्र मेहरा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। श्रद्धेय श्री नाथूराम पचलानिया जी के परिवारजनों एवं उनके पौत्र मोंटी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की नींव को सुदृढ़ करने वाले कर्मयोगी महापुरुष अपने कार्यों, विचारों और संस्कारों के माध्यम से सदैव समाज के बीच जीवित रहते हैं। श्रद्धेय श्री नाथूराम पचलानिया जी का जीवन समाज की एकता, संगठन, सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों और सेवा-भावना की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान विगत समय में देवलोक सिधार चुके समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं की स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उपस्थित समाजबंधुओं ने श्रद्धेय श्री नाथूराम पचलानिया जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए