श्रवण सोनी के निधन से जयसिंहनगर मे शोक की लहर
जयसिंहनगर - शहडोल जिले के जयसिंहनगर मे समाजसेवी के रूप मे प्रसिद्ध रहे श्रवन सोनी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया l जयसिंहनगर एवं आसपास के क्षेत्र मे अपनी सामाजिक दायित्व के निर्वाहन, मिलनसार व्यक्तित्व के कारण हर व्यक्ति से जुड़ाव रखने वाले श्रवण सोनी को लोग क्षेत्र मे मेछा सोनी के नाम से जानते थे बच्चो से लेकर बुजर्गो के मन मे अपने स्वभाव के कारण अलग पहचान रखने वाले श्रवण सोनी पिछले कुछ वर्षो से गंभीर बीमारीयों से लड़ रहे थे पिछले कुछ दिनों से टायफाइड के कारण अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ के लिए उपचार हेतु छत्तीसगढ़ के रायपुर मे प्राइवेट अस्पताल मे इलाज के दौरान बीते मंगलवार को उनका निधन हो गया l उनके निधन की सूचना के बाद जयसिंहनगर क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई l श्रवण सोनी का अंतिम संस्कार बुधवार को जयसिंहनगर मे किया गया जहाँ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मे सैंकड़ो की संख्या मे जयसिंहनगर के व्यापारीयों सहित उनके शुभचिंतको ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी l
स्मृति मे हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
श्रवण सोनी जयसिंहनगर बस स्टैंड मे संचालित मातृछाया ज्वेलर्स के संचालक रहे है l अपने बेबाक, दिलेर एवं मिलनसार स्वभाव के कारण बस स्टैंड जयसिंहनगर मे अपनी अलग पहचान रखने वाले श्रवण सोनी उर्फ़ मेछा सोनी के निधन के बाद बाजार मे शोक की लहर व्यप्त कर गया l निधन की सूचना के बाद जयसिंहनगर के व्यपारियों एवं नागरिकों ने बस स्टैंड जयसिंहनगर मे श्रवण सोनी से जुडी स्मृतियों का स्मरण करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा को शन्ति प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों मे जगह देने की कामना की साथ ही श्रवण सोनी के परिजनों को इस ब्रजघात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की l



