विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
📅 21 Jul 2026, 1:17 PM🕐 4 दिन पहले⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 36 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस का ‘ऑपरेशन सेफ्टी’
दो दिन में 47 चालान, ₹1.32 लाख से अधिक का जुर्माना
नाबालिग चालकों से लेकर ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना परमिट तक पर बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहन संचालकों में मचा हड़कंप*
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (IPS)* स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने जिलेभर में *स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान* चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों पर बड़ा प्रहार किया है। इस अभियान के दौरान कई *स्कूली वाहन* सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाए गए, जबकि *नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने* और शराब के नशे में वाहन चलाने जैसे गंभीर मामलों में भी कड़ी कार्यवाही की गई।
महज दो दिनों में हुई इस कार्यवाही ने वाहन संचालकों में हड़कंप मचा दिया। *20 जुलाई को 17 चालानों पर ₹66,000 तथा 21 जुलाई की दोपहर तक 30 चालानों पर ₹66,600* का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार *47 चालानों के माध्यम से कुल ₹1,32,600 (एक लाख बत्तीस हजार छह सौ रुपये)* का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
👉जांच के दौरान *9 नाबालिग वाहन चालक* वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसके अलावा *5 कमर्शियल वाहन चालक शराब के नशे में* वाहन चलाते पाए गए, जिन्हें वाहन जब्त कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं *13 मामलों में परमिट शर्तों का उल्लंघन, 2 वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, 1 चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा 1 वाहन बिना बीमा* संचालित होता मिला, जिन पर भी नियमानुसार कार्यवाही की गई।
📢अनूपपुर पुलिस ने सभी स्कूल वाहन संचालकों को *स्पष्ट चेतावनी* दी है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना फिटनेस, बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरण, बिना वैध दस्तावेज अथवा नियमों के विपरीत संचालित होने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।