सुरक्षित स्कूल बस अभियान 3.0 के तहत 23 स्कूली वाहनों की जांच, 12 पर कार्यवाही, ₹22,500 का जुर्माना

दोबारा जांच में फिर मिली लापरवाही, बिना परमिट दौड़ रहीं 2 स्कूल वाहन पकड़े गए
1006151856.jpg

 📢जांच के साथ साथ चलाया जा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता अभियान 


✍️अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में संचालित "सुरक्षित स्कूल बस अभियान 3.0" के तहत यातायात पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जांच लगातार जारी है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में संचालित 23 स्कूल बसो एवं वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹22,500 का जुर्माना लगाया गया।
1006141306.jpg

 👉 जांच के दौरान महर्षि एंग्लो जर्मन स्कूल अनूपपुर की बस क्रमांक MP65P0112 तथा ग्रीनलैंड स्कूल, कोतमा के बच्चों को ले जा रहे वाहन क्रमांक MP65BB0675 बिना वैध परमिट के संचालित पाया गया। दोनों वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर भी नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई।


👉अभियान के दौरान ग्रीनलैंड स्कूल कोतमा, SSR इंटरनेशनल स्कूल पयारी, बैथल मिशन स्कूल अनूपपुर, DVM स्कूल अनूपपुर, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय अनूपपुर तथा कल्याणिका विद्यालय राजेन्द्रग्राम* में संचालित स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

👉यातायात पुलिस द्वारा केवल वाहनों की जांच ही नहीं की गई, बल्कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही सभी बस चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन संचालन करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस अनूपपुर