स्वैच्छिकता पर्व के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ पौधारोपण
1006384489.jpg

 जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार, 9 अगस्त 2026 को नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद सेवा समिति बांसा, सेक्टर-05 टिहकी, विकासखंड जयसिंहनगर, जिला शहडोल द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था कार्यालय ग्राम बांसा में विभिन्न प्रकार के फलदार 101पेड़ मां के नाम रोपित किया गया। कार्यक्रम म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय जी के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री ऋत्विकदास मिश्रा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी जी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान नवांकुर सखियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। साथ ही पौधों के उचित रख-रखाव, नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कटहल, अमरूद, जामुन, सीताफल, नींबू एवं आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। समिति के सदस्यों एवं नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर समिति के सचिव छोटेलाल मिश्रा, उपाध्यक्ष दशरथ बैगा, सदस्य रामदास साहू, अंजनी रैदास एवं नवांकुर सखी गायत्री द्विवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।