स्वरोजगार हेतु आनलाइन निशुल्क मार्गदर्शन शिविर (वेबीनार)
दिनांक - 12/07/2026 को 2:0 से 5:0 बजे तक
दिन- रविवार को- मुम्बई से
आमंत्रण
आदरणीय प्रिय बंधुओ, माताओं, बहनों एवं युवाओ सभी को सादर, सस्नेह
नमस्कार
बंधुओ, हम सभी जानते हैं कि, आज अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी हमारे युवक युवतियों, महिलाओं,को नौकरियां नहीं मिल रही है। कहीं मिल भी गई तो बहुत कम पेमेंट पर मिल रही हैं ।ऐसी स्थिति में हमारे युवक यूवतियों, महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। जो टैलेंटेड हैं वह नौकरी की प्रतीक्षा करें बाकी लोग शासन की बगैर गारंटी की ऋण योजनाओं का लाभ लेकर, उद्योग व्यवसाय के रूप में अपना कोई स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
जो लोग छोटे रूप में उद्योग व्यवसाय चला रहे हैं उन सभी को भी विस्तार करने यह मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जा रहा है। जो कि प्रेरणा भारती सामाजिक कल्याण संस्था, भोपाल के अध्यक्ष श्री एस एल मेहरा, सेवा निवृत्त महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मध्य प्रदेश शासन द्वारा *मेहरा समाज ट्रस्ट* के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस वेबीनार में विभिन्न संसाधनों जैसे कृषि खनिज, वन, टेक्सटाइल, रसायन, इंजीनियरिंग, पशुधन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मांग आधारित उद्योगों, तथा महिलाओं के लिए संभावित विशेष उद्योगों,की विस्तृत निशुल्क जानकारी दी जाएगी। इसके साथ उद्यम स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण प्रशिक्षण, एवं शासकीय अनुदान वाली, वगैर गारेंटी वाली ऋण योजनाओं, की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।ताकि उद्यम आसानी से स्थापित किए जा सकें।
इस शिविर के माध्यम से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश बिहार राजस्थान राज्य की ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ।
अतएव मैं आप सभी प्रिय जनों, शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों, अखिल भारतीय मेहरा समाज विकास संघ , मेहरा समाज महासंघ, झारिया समाज महासंघ, झारिया कल्याण संघ, मेहरा समाज मध्यप्रदेश, मेहरा समाज ट्रस्ट, के एवं अन्य सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों से विनम्र निवेदन करूंगा कि,वह, ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस आनलाइन मार्गदर्शन शिविर (वेबीनार) में सम्मिलित होकर को जानकारी का लाभ लें तथा हमारे शिक्षित बेरोजगार बंधुओं को मार्गदर्शन देने की भी महती कृपा करें।
आशा है, मेहरा समाज के, सभी वर्ग झारिया, मेहर गढ़वाल, पठारिया, डहरिया, महोबिया, नुन्हारिया, एवं सहारिया वर्ग के सभी बंधु, माताएं बहनें युवक, युवतियां , इस शिविर में अवश्य सम्मिलित होकर लाभ लेने का कष्ट करेंगे । आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
सभी को बहुत-बहुत हार्दिक धन्यवाद।
आपका सेवक,एस एल मेहरा,राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मेहरा समाज ट्रस्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय, मेहरा ( झारिया) समाज विकास संघ
अध्यक्ष
प्रेरणा भारती सामाजिक कल्याण संस्था, भोपाल,सम्पर्क नम्बर- -9753680712
