थाना बिजुरी पुलिस की कार्रवाई- 04 दिनों में 07 गुमशुदगी प्रकरणों का सफल निराकरण, 01 नाबालिग व 06 बालिग की सकुशल दस्तयाबी
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मारकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजुरी श्री विकास ंिसंह के नेतृत्व में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत 04 दिनों में 07 अलग-अलग प्रकरणों में 01 नाबालिग बालिका एवं 06 बालिग महिला को सकुशल दस्तयाब कर उनके मामलों का सफल निराकरण किया गया।
प्रकरण क्रमांक 01 नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब
दिनांक 26.07.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 15 वर्ष 09 माह की पुत्री घर से बिना बताये कही चली गयी है। रिपेार्ट पर थाना बिजुरी मे अपराध क्रमांक 261/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा बालिका को जैतहरी से सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत विधिवत कार्यवाही किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
प्रकरण क्रमांक 02 बालिग महिला की दस्तयाबी
दूसरे प्रकरण में फरियादी द्वारा दिनांक 24.07.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 19 वर्ष की लडकी घर से कॉलेज पढने गयी थी पर वापस नही आयी आस पास तलाश करने पर कोई पता नही चला। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे अपराध क्रमांक 259/26 धारा 140(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा बालिका को नागपुर महाराष्ट्र से 24 घंटे के भीतर दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत विधिवत कार्यवाही किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
प्रकरण क्रमांक 03 महिला की दस्तयाबी
तीसरे प्रकरण में फरियादी द्वारा दिनंाक 23.05.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी पत्नी जिनकी उम्र 43 वर्ष है घर से बिना बताये कही चली गयी है। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे गुमशुदगी क्रमांक 18/26 का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
गुमशुदा को दिनांक 28.07.26 को दस्तयाब किया गया तथा विधिवत कार्यवाही की जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
प्रकरण क्रमांक 04 महिला की दस्तयाबी
चौथे प्रकरण में फरियादी द्वारा दिनंाक 19.06.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी बहन जिनकी उम्र 28 वर्ष है जो अपने मायके आयी थी तथा घर से बिना बताये कही चली गयी है। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे गुमशुदगी क्रमांक 23/26 का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
गुमशुदा को दिनांक 31.07.26 को दस्तयाब किया गया तथा विधिवत कार्यवाही की जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
प्रकरण क्रमांक 05 महिला की दस्तयाबी
पांचवे प्रकरण में फरियादी द्वारा दिनंाक 26.06.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी पत्नी जिनकी उम्र 36 वर्ष है जो घर से बिना बताये कही चली गयी है। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे गुमशुदगी क्रमांक 26/26 का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
गुमशुदा को दिनांक 30.07.26 को दस्तयाब किया गया तथा विधिवत कार्यवाही की जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
प्रकरण क्रमांक 06 महिला की दस्तयाबी
छठे प्रकरण में फरियादी द्वारा दिनंाक 30.06.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी पत्नी जिनकी उम्र 45 वर्ष है जो घर से बिना बताये कही चली गयी है। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे गुमशुदगी क्रमांक 28/26 का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
गुमशुदा को दिनांक 31.07.26 को दस्तयाब किया गया तथा विधिवत कार्यवाही की जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
प्रकरण क्रमांक 07 महिला की दस्तयाबी
सातवें प्रकरण में फरियादी द्वारा दिनंाक 16.07.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी पत्नी जिनकी उम्र 29 वर्ष है जो घर से अपने मायके जाने का कहकर निकली थी जो मायके नही पहुची आस पास तलाश किया पर कोई पता नही चला। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे गुमशुदगी क्रमांक 29/26 का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
गुमशुदा को दिनांक 27.07.26 को दस्तयाब किया गया तथा विधिवत कार्यवाही की जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिंह, सउनि उदय प्रजापति, सउनि कमलेश तिवारी, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, सउनि विपिन बिहारी राय, आर मनोज उपाध्याय, म.आर संगम तोमर, निशा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



