तहसीलदार के आदेश की उड़ रही धज्जियां पटवारी ने आदेश को किया दरकिनार

 दीपक कुमार गर्ग 

एसडीएम से शिकायत के बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाया भूमि रिकॉर्ड 

शहडोल जिले के गोहपारू तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का गोडारू पर तहसीलदार के आदेश का पालन न करने और भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए पैसों की मांग करने का आरोप पीड़ित ने लगाया है
1006338926.jpg

भूमि रिकॉर्ड में सुधार के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे पीड़ित कमला सिंह गोंड और जितेंद्र सिंह गोंड ने बताया कि 0.809 हेक्टेयर भूमि उनके नाम दर्ज है उन्होंने बंटवारे के लिए आवेदन किया था जिस पर तहसीलदार द्वारा 26 जून 2026 को खसरा सुधार किए जाने का आदेश जारी किया गया था इस आदेश के बावजूद भी भूमि का रिकार्ड दुरुस्त नहीं हो पाया है प्रार्थी ने आरोप लगाया की आदेश की प्रति प्राप्त कर उन्होंने हल्का पटवारी से रिकॉर्ड सुधार करने का निवेदन किया लेकिन पटवारी ने पैसों की मांग की और उनका रिकार्ड दुरुस्त नहीं किया भूमि रिकॉर्ड में सुधार न होने से परेशान पीड़ित ने 31 जुलाई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर से भी शिकायत कि इसके बावजूद भी खसरा सुधार कार्य नहीं हो पाया है 
1006338927.jpg

 प्रार्थी का कहना है कि रिकॉर्ड दुरुस्त न होने के कारण वे शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की कार्रवाई की मांग की है