विद्धुत आपूर्ती चालू करवाने के लिए पंचायत ने ग्रामीणों के साथ सौंपा ज्ञापन

रामकुमार उपाध्याय 

बरेली संवाददाता। ग्राम पंचायत सेमरी घांट के द्वारा बिजली आपूर्ती सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बरेली तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ग्राम पंचायत ने विद्धुत आपूर्ती सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माघ्यहम से कहा गया है कि ग्राम के अनुसूचित जाति टोला के निवासरत लोगों का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से वहां की विद्धुत अवस्थां पूरी तरह अवरूद्ध हो गई है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं होने से वहां पर रह रहे लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। दिन में उमस गर्मी एवं रात में मच्छ र काट रहे हैं, पंचायत ने अपने लोगों की चिंता करते हुऐ सरपंच प्रति‍निधि सुमित सिंह ठाकुर की अगुवाई में सैकडों  लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और अपनी आपबीती बताई। एक प्रति‍लिपि विद्धुत अधिकारियों को भी सौंपी है इससे पूर्व भी ग्राम पंचायत के द्वारा संपूर्ण ग्राम में बिजली व्यूवस्थाम चाक चौबंध हो आम जन को पर्याप्तत मात्रा में बिजली मिल सके उसके लिए भी पंचायत बिजली अधिकारियों को अवगत करा चुकी है। मगर बिजली अधिकारी सुनते हैं और भूल जाते हैं उन्हेे आम जन की कोई चिंता नहीं रहती है।