मध्यप्रदेश
जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाएं तैयार कर रहीं रोपणियां, हरियाली बढ़ाने की पहल तेज
पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जिले की चयनित नवांकुर संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोपणियों (नर्सरी) का निर्माण किया जा रहा है। इन रोपणियों में फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।