विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
भीम आर्मी में संगठनात्मक विस्तार रामसजीवन कोल प्रदेश सचिव व मुख्य प्रभारी और राज कुमार साहू बने शहडोल संभागीय संयोजक
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 19 May 2026, 4:32 AM🕐 19 May 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 9 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
भीम आर्मी में संगठनात्मक विस्तार रामसजीवन कोल प्रदेश सचिव व मुख्य प्रभारी और राज कुमार साहू बने शहडोल संभागीय संयोजक
शहडोल। - भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर विस्तार के लिए मध्य प्रदेश में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से शहडोल संभाग में दो कर्मठ और जुझारू नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कैप्शन यहाँ लिखें...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री रामसजीवन कोल जी को भीम आर्मी का प्रदेश सचिव करने के साथ-साथ शहडोल संभाग का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए श्री राज कुमार साहू जी को शहडोल संभाग का संभागीय संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों की घोषणा होते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर दौड़ गई है। संभाग के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश भेजे हैं।
कैप्शन यहाँ लिखें...
नवनियुक्त प्रदेश सचिव व मुख्य प्रभारी रामसजीवन कोल और संभागीय संयोजक राज कुमार साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहडोल संभाग के हर कोने में भीम आर्मी की विचारधारा को पहुंचाना, शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ना और संगठन को और अधिक गतिशील बनाना है।
इस अवसर पर संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि दोनों नेताओं के कुशल नेतृत्व में शहडोल संभाग में भीम आर्मी एक नई ऊंचाई छुएगी।