युवा नेता प्रदुमन सिंह का कांग्रेस से त्यागपत्र नामंजूर :- जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता


कोरिया। - कांग्रेस संगठन में आपसी मजबूती को बरकरार रखते हुए पुनः संगठन को जोड़ने में कामयाब हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता। श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी।

पूर्व में पारिवारिक कारणों से व्यस्त युवा कांग्रेस नेता प्रदुमन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से अपनी प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रस्तुत किया था। जिसको कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा प्रतिक्रिया करते हुए त्यागपत्र को निरस्त करते हुए आपसी विचार - विमर्श कर पुनः प्रदुमन सिंह की प्राथमिक सदस्यता संरक्षित किया गया।

प्रदुमन सिंह ने भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं अन्य कार्यकर्ताओं से अपनी कुछ गलतियों को सहज स्वीकार करते हुए सभी से माफी मांग कर सदैव कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीति नियमों पर कार्यरत रहने का आश्वासन दिया गया।

कांग्रेस युवा नेता प्रदुमन सिंह अब कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में सुचारू रूप से सक्रिय रहेंगे साथ ही उन्हें आगामी समय में संगठन द्वारा जो भी दायित्व सौंपा जाएगा उसे श्रद्धापूर्वक निर्वहन करेंगे।