बूथ स्तर पर शिविर लगाकर नवमतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी
1007187033.jpg
बराछ एवं तेंदुआढ़ के बाद आज नगर परिषद ब्यौहारी के मतदान केंद्र क्रमांक 189 और 196 में आयोजित हुए शिविर

शहडोल 22 नवंबर 2026-  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं पुनरीक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र युवाओं एवं नवमतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

 22 नवंबर 2026 को नगर परिषद ब्यौहारी के मतदान केंद्र क्रमांक 189 एवं 196 में बूथ स्तरीय शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पात्र युवाओं एवं नवमतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए गए तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके साथ ही नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम एवं विवरण में संशोधन कराने तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं।

मतदाता सूची के अद्यतन एवं पुनरीक्षण के इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिले।