अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन का भव्य पदाधिकारी शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न
1007189790.jpg

 • मृत्यु भोज बंद करने और उपजाति भावना त्यागने का लिया गया ऐतिहासिक संकल्प

1007189796.jpg

 • समाज के बसंती ध्वज और डॉ. अशोक आज़ाद की पुस्तक का हुआ विमोचन
1007189799.jpg

भोपाल। २अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन (दिल्ली) की जिला इकाई भोपाल द्वारा रविवार, 15 नवंबर 2026 को राजधानी के प्रधान मंडपम में भव्य पदाधिकारी शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक आज़ाद ने की तथा संयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्री एस. आर. सरवर द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जी. पी. मेहरा एवं डॉ. आर. के. मेहिया उपस्थित रहे।
बसंती ध्वज एवं पुस्तक का विमोचन रहा आकर्षण का केंद्र समारोह का मुख्य आकर्षण संपूर्ण मेहरा समाज द्वारा 'बसंती रंग' को अंगीकार करना और संगठन के नए ध्वज का विमोचन रहा, जिसे सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक आज़ाद द्वारा लिखित पुस्तक "Cyber Law And Artificial Intelligence In India" का विमोचन भी किया गया। साथ ही डॉ. आज़ाद ने स्वरचित 'मेहरा गौरव गान' का पाठ कर समाज में नई ऊर्जा का संचार किया। डॉ शैलेन्द्र झारिया द्वारा नेत्र और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना वामने एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पार्वती डहेरिया ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।


कुरीतियों के अंत और सामाजिक एकता की ली शपथ
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक श्री जी. पी. मेहरा एवं श्री बी. पी. सिटीके द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने पंचतत्वों को साक्षी मानकर उपजाति की भावना को त्यागने और मेहरा समाज के सर्वोच्च उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सभी पदाधिकारियों ने समाज में 'मृत्यु भोज' जैसी कुरीति को पूरी तरह बंद करने पर अपनी सहमति जताई।
विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान एवं विभिन्न जिलों से सहभागिता
समारोह में पत्रकारिता, शिक्षा और उत्कृष्ट समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सहित नागपुर, बैतूल, कटनी, जबलपुर, दमोह, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी, देवास, इंदौर, हरदा, सिवनी, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम आदि जिलों से राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला अध्यक्ष अपनी कोर कमेटी के साथ शामिल हुए।
आयोजन में इनकी रही मुख्य भूमिका
भोपाल जिला संगठन के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भोपाल जिला अध्यक्ष दिनेश मेहरा, जिला सचिव हेमंत मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल मेहरा, जिला उपाध्यक्ष चतुर सिंह मेहरा, आयोजन समिति अध्यक्ष रामसेवक मेहरा और कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र मेहरा की मुख्य भूमिका रही।
इसके अलावा संरक्षक गोवर्धन गोहिया, एस. एन. मेहरा, एडवोकेट प्रेम मेहरा, डॉ. मानसिंह मेहरा, डॉ. आर. जी. मेहरा, उपाध्यक्ष बसंत मेहरा, राधेश्याम मेहरा, विष्णु प्रसाद मेहरा, माखन मेहरा, जिला संगठन मंत्री गोपाल प्रसाद मेहरा, सहसचिव ज्ञान सिंह मेहरा तथा करोंद सचिव ज्ञान सिंह मेहरा ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रचार प्रसार एवं प्रेषक:
रामचंद्र सावरे
राष्ट्रीय संगठन सचिव
अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन (दिल्ली)