सोनी महापंचायत की बैठक आज, समाज एकीकरण के लिए जुटें, देशभर के स्वर्णकार संगठन
1007189029.jpg

प्रधान संपादक - सुरेंद्र मेहरा 

1007189032.jpg

भोपाल - सोनी महापंचायत मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाशजी सोनी (करेली) के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुनार समाज का एकीकरण, सामाजिक एकजुटता और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करना है।

बैठक में राष्ट्रीय स्तर के संगठनों में अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, अखिल भारतीय स्वर्णकार विचार मंच, स्वजातीय स्वर्णकार समाज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय स्वर्णकार विवाह मंच, स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, भारतीय स्वर्णकार समाज तथा सर्व स्वर्णकार समाज संघ सहित अनेक संगठन शामिल होंगे।

प्रादेशिक संगठनों में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संगठन म.प्र., अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज म.प्र., मध्यप्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति, स्वर्ण क्रांति मालवीय कल्याण समिति मध्यप्रदेश, म.प्र. सराफा एसोसिएशन संघर्ष समिति एवं स्वर्णकार युवा क्रांति मंच को आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा क्षेत्रीय संगठनों में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भोपाल, सर्व स्वर्णकार समाज इंदौर, क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत कमेटी भोपाल, मालवी स्वर्णकार समाज, मालवी स्वर्णकार समाज ट्रस्ट, अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज भोपाल, सखी सहेली फाउंडेशन मध्यप्रदेश, स्वर्णकार ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन सहित अनेक संस्थाएं शामिल होंगी।
बैठक के आयोजक सर्व स्वर्णकार महासंगठन हैं। व्यवस्थापक नवीन स्वर्णकार शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति म.प्र. तथा सोनी समाज स्वाभिमान समिति मध्यप्रदेश हैं। आयोजकों ने सभी संगठनों से एकजुट होकर समाज उत्थान में सहयोग करने की अपील की है।
प्रदेश के 55 जिलों से आए प्रतिनिधियों की के साथ सोनी महापंचायत की बैठक में निम्न निर्णय हुए
1-शासन 10 सदस्य को लेकर स्वर्णकला बोर्ड/ आयोग का गठन करें
 2-स्वर्णकला कारीगरी ट्रेनिंग सेंटर के लिए भोपाल में भूमि का आवंटन करें और शासन द्वारा घोषित ₹8000 का स्टाइपेंड प्रशिक्षणअवधि मे दे
3- सोने चांदी के व्यापारियों को मांगे जाने पर शस्त्र लाइसेंस समय सीमा में दे 
4- जो व्यापारी शासकीय नियमानुसार खरीदी बिक्री करता है उन्हें धारा 317 में मुजरिम नहीं बनाया जाए। पारदर्शी व्यवस्था हो
 बैठक में सोनी महापंचायत की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें  
 कैलाश जी सोनी करेली पूर्व राज्यसभा सांसद को अध्यक्ष सोनी महापंचायत मध्य प्रदेश(एक विनिमय्यन कोर कमेटी) का सर्व सम्मति से बनाया गया 
 दुर्गेश सोनी रेहटी (पूर्व) अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्ण कला बोर्ड को मुख्य संयोजक एवं राजेश सोनी भोपाल को अध्यक्ष (कार्यकारी) एवं अमितजी सोनी सतना को अध्यक्ष (कार्यकारी) रीवा संभाग, जेपी सोनी बैतूल को अध्यक्ष (कार्यकारी) नर्मदा पुरम संभाग, शैलेन्द्रजी सोनी सेंधवा को प्रदेश मंत्री, भवानी प्रसाद सोनी उदयपुरा को उपाध्यक्ष रहीसजी सोनी सेमरी हरचंद को उपाध्यक्ष, घनश्याम जी सोनी मिश्रुद भोपाल को भोपाल जिला अध्यक्ष, एवं अन्य कई पदाधिकारी नियुक्त हुए सभी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।