ग्राम पंचायत रनई के वार्ड-14 में पानी का संकट: हैंडपंप खनन के लिए कलेक्टर को सौंपा आवेदन
बैकुंठपुर(कोरिया) - जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रनई के वार्ड क्रमांक 14 बांधपारा में भीषण गर्मी के कारण पानी का भारी संकट पैदा हो गया है। यहाँ पीने के पानी की सभी सुविधाएं सूख चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों कसाफ पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। यह समस्या यहाँ हर वर्ष गर्मी में झेलनी पड़ती है।
इस संबंध में वार्ड क्रमांक 5 की पंच ज्योति सिंह ने कलेक्टर महोदय को आवेदन सौंपकर वार्ड क्रमांक 14 में हैंडपंप खनन कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि इस वार्ड में करीब 20-25 घरों की आबादी है। यदि इन घरों के बीच स्थित रामप्रताप साहू के घर के पास हैंडपंप का खनन कराया जाए, तो सभी वार्डवासियों को पीने के पानी की सुविधा मिल जाएगी। पंच और स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द से जल्द हैंडपंप खनन के आदेश देने की अपील की है।